फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में वेब चैनल के न्यूज एंकर की गोली मारकर हत्या, वारदात का शक परिचित पर

Thu, 18 Feb 2021 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
दलबीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका नार्थ इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसकी कनपटी पर लगी। पुलिस को  शुरुआती जांच में गोली किसी परिचित द्वारा ही मारे जाने का शक है। पुलिस यह दावा इसलिए कर रही है क्योंकि हत्या से कुछ समय पहले उसे किसी ने मेट्रो लाइन के पास मिलने के लिए बुलाया था। अब पुलिस मृतक के फोन कॉल डिटेल को खंगाल रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लग गई है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान दलबीर के रूप में हुई है। वह सपरिवार जेजे कालोनी भरत विहार में रहता था। वह एक स्थानीय न्यूज चैनल में काम करता था। मंगलवार रात करीब पौने दो बजे पुलिस को दलबीर की घर के पास ही दुर्घटना होने की जानकारी मिली। उसकी पत्नी और आस-पास के लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मंगलवार रात दलबीर को किसी ने फोन कर मेट्रो लाइन के पास आकर मिलने के लिए कहा था। काफी देर इंतजार करने के बाद वह घर नहीं आया। इसी दौरान उसके पास दोबारा फोन आया और उस शख्स ने बताया कि वह मेट्रो लाइन के पास खड़ा है। दलबीर स्कूटी लेकर वहां पहुंचा और उससे बातचीत की।
विज्ञापन


कुछ देर बात करने के बाद दोनों स्कूटी से कॉलोनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे बैठे शख्स ने उसके सिर के पास गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्हें लगा कि दलबीर का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी रानी और अन्य लोगों ने उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें