फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी निगम महापौर की परिजनों से मुलाकात, रिंकु शर्मा के नाम पर होगा चौक का नाम

Thu, 18 Feb 2021 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
परिजनों से मिले महापौर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश ने बुधवार को मंगोलपुरी हत्याकांड मामले में रिंकु शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रिंकु शर्मा के घर के पास बने चौक का नाम रिंकु के नाम पर रखा जाएगा। एक घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार से आश्रितों को एक करोड़ की आर्थिक मदद व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। 

विज्ञापन


महापौर ने कहा उन्होंने परिजनों से मुलाकात की है और चौक का नाम रिंकु के नाम पर करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए स्थानीय पार्षद राज प्रकाश की ओर से प्रस्ताव को लाया जाएगा। साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। 

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर व भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने परिजनों से मुलाकात की थी। मिश्रा ने मुलाकात कर परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कुछ दिनों पहले हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रिंकू की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। रिंकू अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में काम करता था।

मनु शर्मा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है। मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों की उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई थी।

उसके बाद से गली में आते-जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। घटना वाले दिन रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली-गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें