फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : जल बोर्ड के टैंकर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत

Mon, 19 Jul 2021 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • जाफरपुर कलां के समसपुर गांव के पास हादसा, चार लोग घायल
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफरपुर कलां इलाके में जल बोर्ड के टैंकर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी को कार को काटकर निकालना पड़ा। हादसे के बाद मौके से फरार चालक विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में नांगलोई निवासी सन्नी, परमजीत और उनका चार माह का बेटा निक्कू शामिल हैं। शुक्रवार देर रात समसपुर इलाके में हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जल बोर्ड के टैंकर ने कार में सामने से टक्कर मारी थी। काफी मशक्कत के बाद सभी को निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सन्नी, परमजीत और उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती चार में से दो लोगों की हालत नाजुक है। 

जांच में पता चला कि सन्नी और परमजीत की उजवा गांव में दो सगी बहनों से शादी हुई थी। शुक्रवार की रात उनकी ससुराल में माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इसमें दोनों परिवारों के साथ शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें