फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद राकेश सिन्हा को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
राकेश सिन्हा...
विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मायापुरी से गिरफ्तर कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में फोन पर मैसेज करने की बात कही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राकेश सिन्हा ने फोन के जरिए पुलिस को शिकायत कर बताया कि उन्हें फोन पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है। शनिवार रात करीब दस बजे उनके पास मैसेज आया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। 

पुलिस ने जिस फोन से सांसद को धमकी दी गयी थी, उसे सर्विलांस पर लगाया। फोन की जांच के दौरान पता चला कि उस फोन का इस्तेमाल करने वाला मायापुरी इलाके में रहता है। छानबीन करने के बाद पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूलत: राजस्थान के झुनझुनू का रहने वाला है। उसने बताया कि उसने सांसद का नंबर उनके ट्विटर अकाउंट से हासिल किया और शनिवार को शराब पीने के बाद नशे में फोन पर धमकी भरा मैसेज भेज दिया। ज्ञात हो कि सांसद राकेश सिन्हा को इससे पहले भी धमकी भरा फोन और मैसेज  भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें