फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसमः अभी है राहत, मगर अगले सप्ताह बढ़ेगी ठंड, चल सकती है शीत लहर

Sun, 24 Jan 2021 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

तापमान बढ़ने और धूप खिलने से वीकेंड पर दिल्लीवालों को ठिठुरन से राहत मिल गई। हालांकि, घना कोहरा मुसीबत बना रहा। दृश्यता 300 मीटर तक पहुंच जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटों में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार को 8 डिग्री तक चढ़ गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर चल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे दिल्ली व इससे जुड़े इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 4.2 की तुलना में शनिवार को आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान धूप खिली होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हवा में नमी ज्यादा होने से सुबह घना कोहरा छाया रहा। 8:30 बजे तक सफदरजंग, पालम समेत कई इलाकों दृश्यता 200 मीटर के करीब तक दर्ज की गई।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पूरब से चलने वाली हवा हिमालय की ओर से चलने वाली हवा की तुलना में कम ठंडक लेकर दिल्ली पहुंच रही है। कई इलाकों में बादल भी दिख रहे हैं। इससे धरती की सतह से उठने वाली गरमी न्यूनतम तापमान को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान है कि सोमवार से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में ठंडक बढ़ेगी। इसकी वजह है कि इस समय पूरे हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। 

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से दिल्ली पहुंचने वाली हवा की दिशा बदलेगी। पूर्वा की जगह पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाएं अपने साथ ठिठुरन लेकर दिल्ली पहुंचेंगी। इससे तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। अगले सप्ताह के मध्य तक इसमें बदलाव की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें