फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: महिला से पर्स छीना, गिरने पर दूर तक घसीटते रहे बदमाश, पीड़िता की हालत नाजुक

Wed, 09 Feb 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चलते ई-रिक्शा में महिला से स्नेचिंग की। इस दौरान महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका मारकर नीचे गिरा दिया। महिला सिर के बल नीचे गिरी। महिला के बेहोश होने पर बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में सोमवार दोपहर झपटमारों ने चलतेई-रिक्शा से एक महिला का पर्स झपटने का प्रयास किया। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने जबरन उसे खींचकर नीचे गिरा दिया। महिला सिर के बल गिरी।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसने पर्स नहीं छोड़ा। बदमाश उसे दूर तक घसीटकर ले गए। बाद में आरोपी महिला का पर्स ले जाने में कामयाब हो गए। पीड़ित महिला रितु (40) को बेहोशी की हालत में हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। महिला वेंटिलेटर पर है, वारदात के बाद से उसे होश नहीं आया है। आनंद विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक रितु अपने परिवार के साथ शंकर नगर एक्सटेंशन, कृष्णा नगर में रहती है। इसके परिवार में पति सुनील कुमार के अलावा अन्य सदस्य हैं।

सुनील कृष्णा नगर इलाके के लाल क्वार्टर में किसी शॉप पर नौकरी करता है। सोमवार को सुनील के पड़ोस में एक शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन क्रॉसरीवर मॉल के नजदीक गुरमीत बैंक्वेट हॉल में किया गया था। रितु अपनी जेठानी प्रिया और उसकी बेटी के साथ ई-रिक्शा से बैंक्वेट हॉल जा रही थी। 
 
विज्ञापन

इस बीच जैसे ही वह क्रॉस रीवर मॉल के कट पर पहुंचे अचानक बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था। बदमाशों ने ई-रिक्शा के साइड की ओर बैठी रितु के हाथ से उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। रितु ने विरोध किया तो आरोपियों ने जोर का झटका मारा, जिससे रितु पर्स समेत चलते ई-रिक्शा से गिर गई। 

रितु ने इसके बाद भी पर्स नहीं छोड़ा तो आरोपी उसे दूर तक घसीटकर ले गए। रितु सिर के बल गिरी थी, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। रितु बेहोश हो गई।

जेठानी प्रिया उसी ई-रिक्शा में बिठाकर नजदीकी  हेडगेवार अस्पताल ले गई। वहां उसे वेंटिलेटर लगा दिया गया। हालत नाजुक होने उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 

जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि प्रिया के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। एएटीएस, स्पेशल स्टाफे अलावा जिले के कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली गई है। महिला के पर्स में क्या था, इसका भी नहीं पता चला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें