फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन : मास्क न पहनने वालों पर फिर सख्ती, बढ़े चालान

Sat, 20 Mar 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

  • कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर तेजी से होने लगे हैं चालान, पुलिस को छवि की चिंता
विज्ञापन
मास्क न पहनने वालों का चालान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के धड़ल्ले से चालान किए जाने लगे हैं। पिछले सप्ताह में मास्क नहीं पहनने वालों के हर रोज 100 या उससे कम चालान होते थे, लेकिन शुक्रवार को शाम 4 बजे तक ही मास्क नहीं पहनने वालों के 818 चालान किए गए।

विज्ञापन


पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। हालांकि बढ़ते चालानों से दिल्ली पुलिस को अपनी छवि की भी चिंता है। पुलिस अधिकारियों को लगता है कि कोरोना काल में बनी अच्छी छवि पर चालान करने से दाग लग सकता है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर थाने व जिला पुलिस को मास्क नहीं पहनने वालों के ज्यादा से ज्यादा चालान करने के मौखिक आदेश दिए गए हैं। ऐसे में सभी थानों की पुलिस सख्ती के मूड में है। इसी कारण चालानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।

कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का दो हजार रुपये का चालान किया जाता है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब वह लोगों का चालान करते हैं तो उल्लंघनकर्ता हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है और कहता है कि उसके पास दो हजार रुपये नहीं हैं। ऐसे में कई बार पुलिस अधिकारी उल्लंघनकर्ता को छोड़ देते हैं। हालांकि, जिनके पास दो हजार रुपये नहीं होते, उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने का प्रावधान हैं। 
विज्ञापन


प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोविड दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठा रही है। कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं करता और मास्क नहीं पहनता तो उसका चालान किया जाता है। पुलिस को दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए कहा गया है। 

दिल्ली पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले 15 जून 2020 से लेकर 19 मार्च 2021 तक 5,22,314 लोगों के चालान किए हैं। सार्वजनिक जगह पर थूकने वाले 3427 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 38,504 लोगों के चालान किए गए हैं। पुलिस ने 4,26,050 लोगों को मास्क बांटे हैं। पुलिस ने अब तक कुल 5,64,248 चालान किए हैं।

विज्ञापन

कोविड चालान करने पहुंचे टीम पर हमला, दो घायल

भारत नगर इलाके में बिना मास्क के प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बैठे लोगों का चालान करने पहुंचे टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान टीम के दो सदस्य घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सरस्वती विहार निवासी सुधांशु(40) ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक काम करते हैं। बृहस्पतिवार को सरस्वती विहार के एडीएम के निर्देश पर दस सदस्यीय टीम के साथ कोविड चालान करने भारत नगर के बुनकर कालोनी पहुंचे थे। बुनकर कालोनी स्थित संस्कार प्रॉपर्टी में पांच लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किए बगैर बैठे थे। 

वहां पहुंचने के बाद टीम ने सभी का फोटो खींचा और सभी को चालान का नोटिस देने के लिए उनका विजिटिंग कार्ड मांगा। लेकिन उन लोगों ने विजिटिंग कार्ड देने से मना कर दिया। उसके बाद टीम उनके कार्यालय के बोर्ड का फोटो खींचने लगे। तभी आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। 

पहचान पत्र दिखाने के बावजूद वह नहीं माने और सुंधाशु और पुष्कर की पिटाइ कर दी। पीड़ित किसी तरह से भागकर भारत नगर थाने पहुंचे और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें