फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दिल्ली : चांदनी चौक आने वाले शाही अंदाज में करेंगे सवारी

Mon, 05 Jul 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • यहां साइकिल रिक्शा अलग डिजाइन की चलेगी, जो लोगों को सफर करने के लिए आकर्षित करेगी
विज्ञापन
chandni chowk - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब चांदनी चौक में यातायात व्यवस्था पूरी तरह शाही अंदाज में नजर आएगी। यहां साइकिल रिक्शा अलग डिजाइन की चलेगी, जो लोगों को सफर करने के लिए आकर्षित करेंगी। इन रिक्शा में आम लोग सफर कर सकेंगे, जबकि बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए गोल्फ कार्ट चलेगी। हालांकि, राजधानी में इससे पहले भी गोल्फ कार्ट चलती थीं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए करीब पांच साल पहले तक गोल्फ कार्ट चली थी।

विज्ञापन


चांदनी चौक कई मामलों में अपनी पुरानी शान-ओ-शौकत में दिखाई देना शुरू होने लग गया है। चांदनी चौक की सड़क का सौंदर्यीकरण करने के बाद यह पूरी तरह हैरिटेज रूप में दिखाई दे रही है। यहां मोटर चालित वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब साधारण रिक्शा चलाने पर भी रोक लगने जा रही है। यहां विशेष रूप से डिजाइन की गई साइकिल रिक्शा चलेगी। पैदल चलने वालों की सुविधा के मद्देनजर यहां सीमित संख्या में यह रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाएगी।

चांदनी चौक में विशेष डिजाइन की करीब सौ रिक्शा चलाई जाएगी। इन रिक्शा के लिए पंजीकरण और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग अनिवार्य होगा। इससे उनकी आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने लोगों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए इन रिक्शा का डिजाइन तैयार किया है। इन रिक्शा की ऊंचाई कम होगी और दो लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह के साथ बैठने की सुविधा होगी। इस तरह चांदनी चौक में साइकिल रिक्शा चलाने के इच्छुक लोगों को स्वीकृत डिजाइन की रिक्शा खरीदनी पड़ेगी। वह यह रिक्शा वॉल सिटी के अन्य इलाकों में भी ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर चांदनी चौक में चलाई जाने वाली गोल्फ कार्ट को विंटेज का रंग-रूप दिया जाएगा। करीब 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गोल्फ कार्ट में बुजुर्ग एवं दिव्यांग ही सफर कर सकेंगे। इस कारण यह काफी कम संख्या में चलेगी। यहां करीब 20 गोल्फ कार्ट चलाए जाएंगे। यह बिजली चालित होगी। विशेष डिजाइन की रिक्शा एवं गोल्फ कार्ट को बस स्टाप, मेट्रो स्टेशन व रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह कदम उठाने से यहां बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें