फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के कई मॉल और होटल सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित

Sun, 04 Jul 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • एसडीएमसी ने कई इलाकों में चलाई विशेष मुहिम
  • एसडीएमसी ने अपने क्षेत्र के 20 बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करने का फैसला लिया है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के कई मॉल्स व होटलों को शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित कर दिया गया। ये घोषणा इन उत्पादों के उपयोग पर नियंत्रण लगाने की दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की कोशिशों का नतीजा है। 

विज्ञापन


इनमें साकेत का सिटी मॉल, डीएलएफ मॉल, एमजीएफ एंबियेंस, होटल आईटीसी शेरेटन तथा होटल हयात, वसंत कुंज में डीएलएफ प्रोमिनाड, होटल द ग्रांड तथा डीएलएफ एंपोरियो तथा नेहरू प्लेस का होटल ईरोज शामिल है। यह जानकारी शनिवार को एसडीएमसी की ओर से दी गई है। इसके अलावा एक बैठक में एसडीएमसी ने अपने क्षेत्र के 20 बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करने का फैसला लिया। 

अधिकारियों के अनुसार शनिवार को इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे के मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एसडीएमसी ने कई कार्यक्रमों तथा ड्राइवों का आयोजन अपने चार जोनों में किया। इसके अलावा दक्षिण जोन के कई आरडब्ल्यूए ने करीब 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) को रिसाइकलिंग के लिए सौंपा। 
विज्ञापन


वहीं पश्चिमी जोन के विकासपुरी मार्केट में ‘प्लगिंग रन’ का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम उपायुक्त एवं क्षेत्रीय निगम पार्षद राहुल सिंह ने सड़कों से प्लास्टिक कचरा साफ करने की मुहिम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे। इस क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए कई मॉल्स व होटलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दुकानदारों व कारोबारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने का संकल्प लिया। 
अधिकारियों के अनुसार जनकपुरी के यूनिटी मॉल और पिकेडली, टैगोर गार्डन के पैसिफिक मॉल, हरि नगर के एसके प्रीमियम और ट्यूलिप तथा राजा गार्डन में आर-क्यूब मोनाड मॉल के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। 

इसके साथ नजफगढ़ जोन में प्लास्टिक बैग के प्रयोग के खिलाफ ‘प्लान द बैन’ मुहिम चलाई गई। इस दौरान द्वारका सेक्टर-12 मार्केट, नसीर पुर सब्जी मंडी, नजफगढ़ फिरनी, नजफगढ़ तूडा मंडी, बागडोला व रामफल चौक में ये अभियान खासतौर पर चलाया गया। लोगों को प्लास्टिक के बैग के बजाय जूट या कपड़े का बैग उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

वहीं प्लास्टि बैग के प्रयोग के खतरनाक प्रभावों के जागरूक करने के लिए मध्य जोन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व मार्केट एसोसिएशन ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

- एजेंसी 





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें