Delhi News : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली के बलजीत नगर में दो दिन पहले नितेश नामक युवक की गुंडों ने पीट-पीट कर हत्या कर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है। दिल्ली में इस महीने में ही जिस तरह एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं वह दिल दहलाने वाली हैं।
पिछले सप्ताह सुंदर नगरी में 25 वर्षीय युवक मनीष की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दशहरा मेला देखकर लौट रहे 17 साल के शिवम की जहांगीर पुरी में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने शिवम को मार डाला। सिसोदिया ने केंद्रीय विद्यालय परिसर में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले से भी उपराज्यपाल को अवगत कराया।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। अपराधियों में कानून व्यवस्था का कोई खौफ ही नहीं है। दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाकर रखने की जिम्मेदारी संविधान ने उपराज्यपाल को दी है। दिल्ली पुलिस सीधे रिपोर्ट करती है। उपराज्यपाल पुलिस के कामकाज पर नजर रखने के साथ बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करें।