फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत : श्मशान घाटों पर लंबी कतार, आंकड़ा पहुंचा 100 के पास

Thu, 29 Apr 2021 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
अंतिम संस्कार... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। संक्रमण के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। और इसी के साछ बढ़ रही हैं श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार की कतारें। आलम यह है कि जिन श्मशान घाटों पर कुछ दिन पहले 20 से 30 शव आते थे अब वहां 100 शव आ रहे हैं। इस महीने की 20 तारीख से बीते मंगलवार तक दिल्ली में 2648 मौतें हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


गाजीपुर श्मशान घाट पर काम करने वाले मुन्ना ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में पीपीई किट पहनकर इस काम को करना बहुत मुश्किल है। शव या तो बाहर पड़े हुए हैं या फिर घंटों से एंबुलेंस में रखे हैं। मुन्ना ने बताया कि वो करीब 50 अंतिम संस्कार करवा रहा है। कुछ शव तो एक दिन पहले के भी हैं जिनकी बारी नहीं आई है।  

राजधानी में बड़े श्मशान घाटों की स्थिति यह है कि लोगों को 25-26 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान ने हालात को और जटिल कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्हे हालात का पता है लेकिन इसका कोई तत्काल हल समझ से परे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें