फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः अहम है आज की बैठक, कई पहलुओं पर होगा फैसला, समर्थन के लिए जारी है कदमताल

Wed, 10 Feb 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
विज्ञापन
जारी है किसानों का आंदोलन... - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में डटे किसानों के आंदोलन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए संगठनों का मंथन जारी है। इसीलिए आज की बैठक को अहम माना जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। इसीलिए आज संयुक्त किसान मोर्चा की इस मुद्दे पर बैठक होगी। किसान संगठनों के मुताबिक, यह बैठक अहम होगी, क्योंकि चक्का जाम के बाद नए सिरे से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए तमाम पहलुओं पर निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन जारी है और अब तक सरकार से वार्ता के लिए कोई संकेत नहीं मिले हैं। डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि ट्रैक्टर रैली और चक्का जाम के बाद आंदोलन और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए संगठनों का मंथन जारी है। 

आंदोलनकारियों की संख्या में नहीं आई कमी
किसान संगठनों की विचारधारा में अंतर के बारे में डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पिछले 75 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर डटे सभी किसानों की मांग एक ही है। मोर्चा की कोशिश है कि आंदोलन को आगे कैसे मजबूती से बढ़ाया जाए। आंदोलन में अभी भी किसानों की संख्या में कमी नहीं आई है। अगर, कुछ लोग जरूरी काम के लिए जाते हैं तो इससे कई गुना ज्यादा लोग आते भी हैं।
विज्ञापन


जन-समर्थन जुटाने के लिए घूम रहे किसान नेता
दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन को बचाने के लिए किसान नेता हरियाणा के जिलों में घूमकर दोबारा जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। गांवों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, खेत खलिहानों और खुले मैदानों में भीड़ को जुटाकर लोगों से दिल्ली चलने की अपील की जा रही है।

अभी तक दिल्ली की सीमाओं पर जुटे रहने वाले किसान नेता अब दिन-रात हरियाणा में घूमकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं। वह लोगों को समझाने में जुटे हैं कि दिल्ली चलकर आंदोलन को बचाना उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। मंगलवार को कैथल में इसी तरह की बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राकेश टिकैत सहित टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर महीनों से डटे अन्य किसान नेता शामिल हुए। यहां दिल्ली से आए किसान नेताओं का फूल मालाओं के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। उन्हें प्रयागराज संगमक्षेत्र से मंगाया गया गंगा जल पिलाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और विजयी होकर लौटने की कामना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें