फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Election : केजरीवाल ने गुजरात में किया वादा- सरकार बनी तो नौकरी से ठेका सिस्टम खत्म

Mon, 26 Sep 2022 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/अहमदाबाद

सार

Delhi News : गुजरात चुनावों के लिए प्रचार में जुटे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर वादों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यदि उनकी सरकार राज्य में बनी तो वे नौकरी से ठेका सिस्टम की विदाई कर देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात चुनावों के लिए प्रचार में जुटे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर वादों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यदि उनकी सरकार राज्य में बनी तो वे नौकरी से ठेका सिस्टम की विदाई कर देंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने यह भी वादा किया उनकी पार्टी राज्य के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर देगी और समान कार्य के लिए समान वेतन का नियम लागू करेगी। उन्होंने कहा, मैं देख रहा हूं हर सरकार धीरे-धीरे सरकारी नौकरियों को खत्म कर रही है। उनका कहना है कि ठेके के कर्मचारियों को स्थायी किए जाने पर वह काम नहीं करते। सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते, यह कहना अनुचित है। वे काम करते हैं यदि उन्हें सम्मान और पूरी तनख्वाह मिले।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में केजरीवाल ने कहा, पंजाब में 36,000 ठेके पर कर्मचारी हैं, जिन्हें स्थायी किया जाएगा। मान सरकार ने 8,500 शिक्षकों को स्थायी किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही वादा किया कि राज्य में यदि उनकी सरकार आई तो हर बच्चा तरक्की करेगा। एजेंसी
विज्ञापन


गुजरात का दलित परिवार मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर करेगा भोजन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के एक दलित परिवार को घर पर खाना खाने के लिए निमंत्रण दिया है। रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में सफाई कर्मियों के साथ संवाद के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया। इस पर उन्होंने उस युवक के न्यौते को स्वीकार करते हुए कहा कि आप को पूरे परिवार के साथ पहले दिल्ली स्थित मेरे घर आकर खाना खाना खाना होगा और आगामी दौरे पर जब गुजरात आऊंगा तो आपके घर जाकर भोजन करूंगा। 

सोमवार को दलित परिवार की दिल्ली एयरपोर्ट पर आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा आगवानी करेंगे और पंजाब भवन में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है। पूरे परिवार के आने और जाने की विमान से व्यवस्था भी मुख्यमंत्री की तरफ से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें