फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन और बोनस का झांसा देकर 25 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो गिरप्तार, एक फरार 

Mon, 19 Apr 2021 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

जालसालों का एक गिरोह विभिन्न तरह के सस्ते लोन व पॉलिसी पर बोनस दिलाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी अपने बैंक खाते से ठगी की रकम को निकालने पहुंचे तो कनॉट प्लेस पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों का तीसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों के बैंक स्टेटमेंट से पता लगा कि आरोपी 25 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद बिलाल (33) व दयालपुर निवासी जावेद खान (28) के रूप में हुई है। तीसरा साथी वसीम फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल बरामद किए हैं। डा. ईश सिंघल के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक की ओर से कनाट प्लेस पुलस को शिकायत दी गई थी कि बैंक को ईमेल के जरिए जोनल मैनेजर फ्रॉड प्रीवेंशन यूनिट बजाज एलियांज ने शिकायत दी। 

शिकायत में बताया गया था कि उनके एक ग्राहक के पास बजाज एलियांज की तरफ से फर्जी लैटर भेजा गया। लैटर में कहा गया है कि पॉलिसी पर बोनस के तौर पर 1,13,912 रुपए मिलेगें।  इससे पहले निजी बैंक अकाउंट में एफएनसी सर्विस के नाम पर साठ हजार रुपए अदा करने होगें।
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि जिस बैंक खाते में पैसे आने थे वह करंट अकाउंट था और  मोहम्मद बिलाल का है। बैंक की जांच में ये पता लगा कि इस बैंक खाते में काफी संदिग्ध लेन-देन हुआ है। मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष आईके झा की देखरेख में एसआई राहुल सिंह व एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने जांच शुरू की। बैंक अकाउंट को सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोहम्मद बिलाल ए ब्लॉक कनॉट प्लेस स्थित आईसीआईसीआई बैंक में पैसे निकालने 16 अप्रैल को  पहुंचा। उसने रुपए अकाउंट से पैसे निकालने की कोशिश की। जब पैसे नहीं निकले तो उसे बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना एसआई राहुल सिंह को दे दी।

राहुल सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच मोहम्मद बिलाल को पकड़ लिया। गैंग के साथी जावेद खान और वसीम बाहर कार में बैठे हुए थे। पुलिस ने जावेद खान को दबोच लिया, लेकिन तीसरा साथी वसीम मौका देख फरार हो गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें