फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाएंगे किसान 

Sat, 20 Feb 2021 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। किसानों के आत्मसम्मान में शहीद भगत सिंह के चाचा और पगड़ी संभाल आंदोलन के संस्थापक अजीत सिंह की याद में मोर्चा ने इस दिन को मनाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


किसान 85 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों पर विरोध जता रहे हैं। ब्रिटिश राज के 1906 के कृषि कानूनों के खिलाफ चाचा अजीत सिंह ने पगड़ी संभाल आंदोलन की शुरुआत की थी। 

संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शनपाल का कहना है कि मौजूदा किसान आंदोलन में भी इसकी परछाई झलकती है। मोर्चा की तरफ से सभी किसानों से अपील की गई है कि अपने वाहनों पर अजीत सिंह के पोस्टर-बैनर  लगाकर इस कार्यक्रम में शामिल हो। मोर्चा की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें याद किया गया। चौतरफा शोषण के इस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन


किसानों के सब्र की परीक्षा न लें सरकार: मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा ने मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की ओर से किसानों के खिलाफ दिए जा रहे बयानों की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि किसानों के सब्र की परीक्षा न लें। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों की महापंचायतो में भागीदारी लगातार हो रही है।

कई राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली के आंदोलन स्थल पर पहुंचने की तैयारी में भी है। अगले कुछ दिनों में एक बार फिर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारियों की संख्या में बढ़ोतरी का किसान नेताओं ने संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें