फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन संकट के बीच : दिल्ली सरकार ने दिया प्रबंधन पर जोर, केंद्र को किया कठघरे में

Mon, 26 Apr 2021 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • हर दो घंटे पर ऑक्सीजन निर्माताओं से लेकर अस्पताल तक को इसकी स्थिति पर देनी होगी रिपोर्ट
  • पोर्टल पर होगा अपडेट तो जरूरत के हिसाब से आपूर्ति संभव
विज्ञापन
oxygen crisis in delhi - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ऑक्सीजन निर्माताओं से लेकर अस्पताल पहुंचने तक की स्थिति का अब हर दो घंटे पर सरकार अपडेट लेगी। इस बीच हर अस्पताल को अपने यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी भी देनी होगी। इसके लिए एक विशेष पोर्टल भी बनाया गया है। ऑक्सीजन की कमी की बात मानते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस सिस्टम के जरिए जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन को अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए उसका बेहतर प्रबंधन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार ने ठोस कदम उठाया है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। वहीं, ऑक्सीजन निर्माताओं से लेकर आपूर्तिकताओं व अस्पताल प्रशासन को हर दो घंटे में ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी। निर्माता बताएगा कि पिछले 2 घंटे के अंदर उनके यहां से कितने ट्रक निकली। इसी तरह आपूर्तिकर्ता को बताना पड़ेगा कि उसके कितने ट्रक दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। अस्पतालों को भी बताना पड़ेगा कि पिछले 2 घंटे में ऑक्सीजन कितनी इस्तेमाल हो गई और कितनी बच गई है। इससे दिल्ली सरकार को तकरीबन रीयल टाइम बेसिस पता रहेगा कि कहां पर ऑक्सीजन की कमी आने वाली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित किया है। जबकि जरूरत 700 टन की है। बावजूद इसके आबंटित ऑक्सीजन भी पूरी नहीं पहुंच पा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का बहुत बड़ा कारण है।   जगह-जगह से जो ऑक्सीजन आनी है, वह ऑक्सीजन दिल्ली के अंदर पहुंच नहीं रही है। दिल्ली में जगह-जगह अस्पतालों में ऑक्सीजन की जो कमी महसूस हो रही है, उसका यह बहुत बड़ा कारण है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई के आने वाले दिनों में दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से मिल रहा है काफी सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है। कल भी पूरा दिन केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों के साथ अधिकारियों की टीम बैठी रही। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की दोनों टीमें मिल कर अच्छे से काम कर रही हैं और कोशिश की जा रही है कि जो भी सप्लाई आने में दिक्कत हो रही है, उसको दूर किया जा सके। बहुत ज्यादा अफरा-तफरी का आलम है, यह ठीक हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से तो हमें मदद मिल ही रही है और भी जहां से भी हम लोगों को ऑक्सीजन मिल सके, ऑक्सीजन के टैंकर मिल सके, पूरे देश से और दुनिया भर से हम प्राप्त करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह जो इतनी बड़ी इमरजेंसी बन गई है, इससे हम लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा।

दिल्ली सरकार ने खारिज किए आरोप
दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली में, 8 में से 7 संयंत्रों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में और एक को केंद्र सरकार के अस्पताल सफदरजंग में स्थापित किया जाना था। केंद्र सरकार के साथ कई बार बात करने के बाद मार्च 2019 के शुरू में 5 अस्पतालों के लिए प्लांट शुरू होने थे, हालांकि, एक बार फिर, ठेकेदार गैर जिम्मेदार पाया गया और केंद्र के साथ कई बार बात करने  के बाद 5 संयंत्रों में से केवल एक को ही आज तक चालू किया गया है।

केंद्र  प्लांट लगाने में देरी का कारण दिल्ली सरकार से साइट प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने को बता रहा है। हालांकि यह कभी भी दिल्ली सरकार के संज्ञान में नहीं लाया गया है और यह पूरी तरह से झूठ है। यहां तक कि अभी तक केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल में भी प्लांट चालू नहीं किया गया है।

 
सिसोदिया की अपील- ऑक्सीजन की कमी पर बेवजह चेतावनी संदेश न दें अस्पताल
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पतालों से अपील करते हुए कहा है कि  वे बिना वजह ऑक्सीजन की कमी को लेकर चेतावनी संदेश न दें।  उन्होंने मीडिया से भी इस बात की अपील की है कि खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की सत्यता जांच कर लें। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस तरह के कदमों से उन अस्पतालों को मदद देने की कोशिश प्रभावित होती है, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।एक घटना का जिक्र करते हुए सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के एक छोटे अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी का हवाला दिया, लेकिन बाद में पता चला कि उसके पास 30 सिलिंडर है, जिनमें से 20 सिलिंडर का अभी इस्तेमाल किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जरूरत के हिसाब से ही ऑक्सीजन की मांग करें।

विज्ञापन

केजरीवाल ने उद्योगपतियों से मांगा सहयोग

दिल्ली के ऑक्सीजन संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों को पत्र लिखकर कोविड से मुकाबला करने में उनकी मदद मांगी है। रविवार को लिखे अपने पत्र में केजरीवाल की दिल्ली की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए क्रायोजेनिक टैंकर से ऑक्सीजन देने की गुजारिश की है। इससे पहले शनिवार को केजरीवाल ने देश भर के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर दिल्ली को मदद देने की अपील की थी।

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि जैसा कि आप जानते हैं कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है। दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता है। पिछले कुछ दिनों में कोविड मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है। दिल्ली में ऑक्सीजन की दैनिक आपूर्ति हमारी आवश्यकताओं से कम है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार भी इस संबंध में हमारी मदद कर रही है। हालांकि, कोविड के प्रसार की तीव्रता इतनी गंभीर है कि यह अपर्याप्त साबित हो रहा है। केजरीवाल ने उद्योगपतियों को आगे लिखा है कि आपका संगठन या तो ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है या उत्पादन करता है या फिर किसी से लेता है।

यदि आप हमें इस समय क्रायोजेनिक टैंकरों के साथ-साथ ऑक्सीजन का कोई भी स्टॉक प्रदान कर सकते हैं, तो इसके लिए आपका आभारी रहूंगा। हम किसी अन्य देश से क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकरों के आयात में किसी भी मदद का स्वागत करेंगे। कृपया इसे एसओएस समझें। मैं आपके सहयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से आभारी रहूंगा।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने देश के दूसरे मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अपील की थी कि वह ऑक्सीजन उनकी जरूरत से ज्यादा होने की सूरत में दिल्ली का इसकी आपूर्ति कर दें। इससे ऑक्सीजन का संकट कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें