फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मय बिस्वाल को मिली दिल्ली पुलिस प्रवक्ता की जिम्मेदारी, महकमे में कई तबादले

Wed, 03 Feb 2021 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
आईपीएस अफसर चिन्मय बिस्वाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईपीएस अफसर चिन्मय बिस्वाल को दिल्ली पुलिस प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। वह अगले आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। चिन्मय बिस्वाल डीसीपी हैडक्वाटर थे। उन्हें डीसीपी, क्राइम की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंगलवार को कई जिला डीसीपी को बदले गए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि पश्चिमी जिला डीसीपी दीपक पुरोहित की पदोन्नति हो गई है। उन्हें पश्चिमी जिला डीसीपी पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हैडक्वाटर लगाया गया है। बाहरी उत्तरी जिला डीसीपी गौरव शर्मा को हटाकर सिक्योरिटी यूनिट में भेजा गया है। 

अरुणाचल प्रदेश से आए राजीव रंजन सिंह को बाहरी-उत्तरी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश से वापस अपने कैडर आई इशा पांडेय को डीसीपी पीसीआर, डीसीपी, आर्थिक अपराध शाखा पद से हटाकर उरविजा गोयल को पश्चिमी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-एक पद से हटाकर घनश्याम बंसल को डीसीपी ट्रैफिक लगाया गया है। अंडमान निकोबार से आए मनोज सी को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-एक, बाहरी-उत्तरी जिला लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें