फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : चीनी मांझे से बाइक सवार एमबीए छात्र की गर्दन कटी, हालत गंभीर

Mon, 08 Aug 2022 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News :  रविवार को शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार एमबीए छात्र अभिनव (22) की गर्दन कट गई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में चीनी मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार एमबीए छात्र अभिनव (22) की गर्दन कट गई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक अभिनव परिवार के साथ बदरपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। अभिनव एमबीए का छात्र है। इसकी बड़ी बहन अपने पति के साथ पूर्वी दिल्ली के सुख विहार इलाके में रहती है। रविवार को वह अपनी बहन व जीजा से मिलने के लिए आया था। शाम करीब 6.30 बजे वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह डिस्यूज कैनाल रोड पर चित्रा विहार के सामने पहुंचा, अचानक उसे गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ। इससे पहले कि अभिनव कुछ समझ पाता मांझा अपना काम कर चुका था। 

उसकी गर्दन पर मांझे से गहरा कट लग गया था। उससे तेजी से खून निकलने लगा और वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसका इलाज जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें