फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लगभग 10 फीसदी बच्चे स्कूल से वंचित, सरकार के सर्वे में खुलासा 

Sat, 16 Jan 2021 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

दिल्ली में छ: साल से 17 साल तक के लगभग 10 फीसदी बच्चे आर्थिक दिक्कतों के कारण प्राथमिक स्कूल नहीं जा पाते। वहीं दिल्ली में बेरोजगारी की दर 16 फीसदी से अधिक है। यह खुलासा हुआ है दिल्ली सरकार के एक सर्वेक्षण में। दिल्ली के निवासियों का सामाजिक-आथक प्रोफाइल नामक सर्वेक्षण नवंबर 2018 और नवंबर 2019 के बीच हुआ। इस सर्वेक्षण में दिल्ली के 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया।     

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण में निवासियों से धर्म, जाति, आमदनी, शिक्षा, गंभीर, बीमारी, टीकाकरण की स्थिति, बेरोजगारी और परिवहन केपंसदीदा जैसे विषयों केसंबंध में जानकारी ली गयी। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि छ: साल से 17 साल के आयु के बच्चों में 9.76 फीसदी बच्चों ने या तो पढ़ाई छोड़ दी या फिर वह स्कूल ही नहीं गए। इसका कारण मुख्य रुप से आर्थिक कठिनाईयां रहीं।   

सर्वेक्षण केअनुसार दिल्ली में 68.4 फीसदी महिलाएं बसों से आती-जाती हैं। जबकि 14.69 फीसदी महिलाएं ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी से सफर करती हैं। वहीं  6.78 फीसदी महिलाएं दोपहिया वाहनों से सफर करती हैं, मेट्रो से यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या 6.74 फीसदी है। 
विज्ञापन


47.1 फीसदी परिवारों का मासिक खर्च 10 से 25 हजार रुपये
इस सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली में 47.1 फीसदी परिवार ऐसे हैं जो कि हर माह 10 हजार से 25 हजार खर्च करते हैं, जबकि 42.5 फीसदी परिवार 10 हजार या उससे कम खर्च करते हैं। वहीं दिल्ली में 20.5 लाख परिवारों में से 21 फीसदी ऐसे हैं जिनके पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की व्यवस्था है। इनमें से 80.15 फीसदी के पास इंटरनेट कनेक्शन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें