स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक नीट एमडीएस 2022 और नीट पीजी 2022 परीक्षा के बीच समानता लाने के लिए सक्षम प्राधिकरण ने नीट एमडीएस परीक्षा को चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नीट एमडीएस परीक्षा 2022 की तारीख एक से डेढ़ महीने के लिए आगे बढ़ सकती है। साथ ही एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के लिए अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख को भी 21 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक नीट एमडीएस 2022 और नीट पीजी 2022 परीक्षा के बीच समानता लाने के लिए सक्षम प्राधिकरण ने नीट एमडीएस परीक्षा को चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। अब यह परीक्षा नीट-पीजी 2022 के आसपास हो सकती है।