फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Monsoon: झमाझम बारिश में भीगी दिल्ली, गर्मी से बेहाल लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 30 Jun 2022 10:38 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों का इंतजार खत्म हुआ और राजधानी झमाझम बरसात से भीग उठी। दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार और कई जगह सुबह सवेरे ही हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ले ली। गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों का इंतजार खत्म हुआ और राजधानी झमाझम बरसात से भीग उठी। दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार और कई जगह सुबह सवेरे ही हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


इसी के साथ बीते कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी चरम पर थी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इससे परेशान होकर लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे।

मौसम विभाग ने बुधवार को अनुमान जताया था कि 30 जून से एक जुलाई के बीच दिल्ली एनसीआर में मानसून दस्तक दे देगा। बता दें कि दिल्ली में आज बारिश के साथ ही तेज हवाओं और आंधी के भी आसार हैं। उम्मीद है कि मानसून के आने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब छह डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2021 में मानसून मौसम विभाग की संभावित तारीख से 10-15 दिन की देरी से पहुंचा था। इसके इंतजार में लोगों का बुरा हाल हो गया था। इस बार भी विभाग ने 27 जून की तारीख दी थी, लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही थी और गर्मी के कारण एक-एक दिन काटना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में लोगों को पिछले साल की तरह ही मानसून के देर से आने का डर सता रहा था। लेकिन सुबह सवेरे अचानक बारिश की फुहारों ने लोगों के चेहरों पर खुशियां ला दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें