वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चरण-2 के तहत लगाई गई पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चरण-1 के तहत के सभी कार्य जारी रहेंगे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी संबंधित एजेंसियों की ओर से सही तरीके से लागूू किए जाएंगे। चरण-2 के तहत डीजल से चलने वाले जनरेटर के इस्तेमाल के साथ ही होटल, रेस्तरा और ढाबों पर तंदूर में कोयले और लकड़ी को जलाने पर रोक रहती है।