फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर के लिए तैयार होंगे दिल्ली नगर निगम के अस्पताल 

Wed, 02 Jun 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली

सार

  • बड़े स्तर पर की जा रही हैं तैयारियां
  • ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की होगी पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर कब आएगी, अभी इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। यही वजह है कि केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी तैयारियों में जुट गई हैं।

विज्ञापन

दूसरी ओर, अगले एक माह के भीतर निगम के अस्पताल भी तीसरी लहर को झेलने के लिए तैयार हो जाएंगे। इसके लिए निगम अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ऑक्सीजन व वेंटिलेंटर की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

तीनों नगर निगमों के अंतर्गत वर्तमान में छह अस्पतालों में कोरोना के इलाज की सुविधा की गई है। यहां आइसोलेशन केंद्र, ऑक्सीजन बेड व डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में कमी आने के साथ निगम के अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हो गई है। इसको देखते हुए निगमों को अपने अस्पतालों को बेहतर तैयार करने का अवसर मिल गया है। यही वजह है कि चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। 
विज्ञापन


उत्तरी निगम के चार अस्पतालों में होगा कोरोना का इलाज
उत्तरी निगम महापौर जयप्रकाश ने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए गिरधर लाल अस्पताल को भी जोड़ा जा रहा है। यहां 10 वेंटिलेटर की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। इसे विशेषतौर पर बच्चों के लिए समर्पित किया जाएगा। इससे पहले हिंदूराव अस्पताल, बालकराम अस्पताल और राजन बाबू अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था है। एक माह में 150 वेंटिलटर की व्यवस्था हो जाएगी। इससे प्रत्येक अस्पताल में 30 से 35 वेंटिलेटर को स्थापित किया जाएगा।  अच्छी बात यह है कि इन वेंटिलेटर को लगने के लिए सीएसआर फंड से पूरी व्यवस्था हो चुकी है। इससे पहले निगम में केवल 50 वेंटिलेटर की व्यवस्था थी। इसमें शुुरुआती तौर पर 10 वेंटिलेटर हिंदूराव व 10 की व्यवस्था राजन बाबू में की गई थी। 

पूर्वी निगम में वार्ड के सिविल कार्य को मंजूरी
पूर्वी निगम में तीसरी लहर को देखते हुए स्वामी दयानंद अस्पताल में तैयार किए जा रहे वार्ड संख्या चार व पांच के सिविल कार्य को भी मंजूरी मिल गई है। निगम महापौर निर्मल जैन ने बताया कि उम्मीद है कि यहां अगले एक माह के भीतर निगम तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार हो जाएगा। महापौर ने बताया कि वार्ड तैयार होने के बाद यहां अतिरिक्त 50 बेड की व्यवस्था हो सकेगी। यह सभी बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। इससे पहले यहां 85 बेड की व्यवस्था है। इसमें से 70 वार्ड व 15 बेड आपातकालीन विभाग में हैं। 

दक्षिणी निगम में भी तैयारी तेज
दक्षिणी निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए निगम तैयारी कर रहा है। इसके तहत निगम के कालकाजी व तिलक नगर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था करने की योजना है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की संकट देखते हुए निगम का प्रयास है कि इन अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट की भी व्यवस्था हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें