फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में नशे के ग्राफ को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने शनिवार को नशामुक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर सूर्योदय की शुरुआत की है। वन स्टॉप सेंटर में ड्रग्स की समस्या से जूझ रहे बच्चों के विकास पर जोर दिया जाएगा। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग और दिल्ली हाईकोर्ट की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी ने सहयोग किया है। महिला एवं बाल विकास राजेंद्र पाल गौतम ने नशामुक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर सूर्योदय का शनिवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि बच्चों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या बढ़ रही है। शिक्षा और जागरूकता की कमी बच्चों को मादक द्रव्यों के सेवन की ओर धकेलती है। ऐसे बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या से बाहर आने में मदद करने की आवश्यकता है।
उन्होंने वन स्टॉप सेंटर से पुनर्वास को बच्चों को मादक द्रव्यों से दूर करने का एकमात्र तरीका बताते हुए कहा कि यह सेंटर लाभार्थियों को नशीली दवाओं का सेवन बंद करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर डिजिटल लाइब्रेरी से भी लैस है, जो छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देगा और बौद्धिक रूप से सक्षम बनाएगा। ये केंद्र लाभार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने दिल्ली के हर जिले में ऐसे वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने पर भी जोर दिया। साथ ही इसे नशाखोरी की समस्या को रोकने वाला कदम बताया। उन्होंने केंद्र की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र नशा करने वालों के परिवारों के लिए भी बना है। यहां उन परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें