फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने एससी वेलफेयर कानून को बताया कांग्रेस का चुनावी दांव

Sat, 31 Jul 2021 10:34 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग कांग्रेस के भुलावे में नहीं आएंगे और इस बार सत्ता में परिवर्तन के लिए वोट करेंगे।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब सरकार का एससी वेलफेयर कानून केवल एक चुनावी पैंतरा है। इसका उद्देश्य केवल वोटों के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय को अपने पाले में खींचना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पहले कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जाति/जनजाति की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। इस वर्ग के छात्रों के लिए आई छात्रवृत्ति को लेकर भी धोखा किया गया, लेकिन कैप्टन सरकार ने किसी आरोपी को आज तक जेल नहीं भेजा।

विज्ञापन


आप नेता चीमा ने कहा कि पंजाब का अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग कांग्रेस से नाराज है। लोगों को आज भी अपने समुदाय के छात्रों के साथ किए गए व्यवहार याद है। ऐसे में लोगों ने कांग्रेस को माफ नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस इस तरह के कानून लाकर उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पिछले साढ़े चार साल में अनुसूचित जाति/जनजाति की याद नहीं आई, अब चुनावी समय पर उसे चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि यह समाज कांग्रेस के भुलावे में नहीं आएगा और इस बार सत्ता में परिवर्तन के लिए वोट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें