डीएमआरसी के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल सेवाएं 31 अक्तूबर को सुबह चार बजे शुरू होंगी।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह छह बजे की बजाय चार बजे मेट्रो सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह चार से छह बजे के बीच हर तीस मिनट के अंतराल पर इन स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह सुविधा प्रतिभागियों के लिए की है। पहली ट्रेन के लिए सभी लाइनों पर इंटरचेंज की व्यवस्था शामिल की गई है।