फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर मेट्रो पुलिस हुई सजग, ऑटो-कैब चालकों और पार्किंग वालों के साथ बैठक

Sun, 25 Jul 2021 08:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के आस पास के दुकानदारों व अन्य लोगों के साथ बैठक कर उनको किसी भी गड़बड़ी या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा है। इससे न सिर्फ पुलिसिया तंत्र मजबूत होगा बल्कि आम लोग भी सुरक्षित होंगे। 
विज्ञापन
मेट्रो पुलिस की ऑटो और कैब चालकों व अन्य के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर मेट्रो पुलिस सजग हो गई है। मेट्रो स्टेशन के नजदीक छोटी-मोटी दुकानें लगाने से लेकर स्टेशन परिसर में स्थित मॉल में काम करने वाले लोगों को पुलिस अब अपने आंख और कान बना रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के आस पास के दुकानदारों व अन्य लोगों के साथ बैठक कर उनको किसी भी गड़बड़ी या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा है। इससे न सिर्फ पुलिसिया तंत्र मजबूत होगा बल्कि आम लोग भी सुरक्षित होंगे। 

राजधानी होने की वजह से दिल्ली आतंकियों के निशाने पर रहती है। आतंकी संगठन स्वतंत्रता दिवस के आस पास बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं। गुप्तचर एजेंसियों से पुलिस को लगातार आतंकी हमले को लेकर सूचनाएं मिलती है। 
विज्ञापन


ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल संचालन करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली पुलिस अभी से कमर कस ली है। 
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो पुलिस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मेट्रो पुलिस ने रविवार सुबह से दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के आस पास दुकान करने वाले, स्टेशन परिसर में स्थित मॉल के दुकानदार व उनके कर्मचारियों, स्टेशन पर तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों, स्टेशन परिसर में रहने वाले ऑटो चालकों व कैब चालकों और पार्किंग वालों के साथ बैठक की है। 

पुलिस इनके सहयोग से आने वाले खतरे से निपटने की तैयारी कर रही है। पुलिस इन लोगों को अपना आंख-कान बनाकर संदिग्धों पर नजर रखना चाह रही है ताकि संदिग्धों की धर-पकड़ होने से किसी भी खतरे को टाला जा सके। 

मेट्रो पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि ने बताया कि सुरक्षा के लिए सारी तैयारियां की जा रही है। मेट्रो स्टेशनों पर पीए सिस्टम (लाउडस्पीकर) के जरिए उद्घोषणा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दिशा निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है। मेट्रो पुलिस ने अब तक सौ से अधिक मामले दर्ज कर  चुकी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें