फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro : ऊपर से गुजरेगी मेट्रो, नीचे फ्लाईओवर पर दौड़ेंगे वाहन, डीएमआरसी कर रहा है डबल डेकर निर्माण

Sat, 03 Sep 2022 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro: दिल्ली में वाहनों के जाम और प्रदूषण से राहत देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने डबल डेकर का निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग और डीएमआरसी की संयुक्त पहल के तहत मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
जारी है काम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ऊपर मेट्रो और नीचे फ्लाईओवर से सैकड़ों वाहन हर घंटे गुजरेंगे। दिल्ली में वाहनों के जाम और प्रदूषण से राहत देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने डबल डेकर का निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग और डीएमआरसी की संयुक्त पहल के तहत मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर निर्माण तेजी से चल रहा है। दिल्ली मेट्रो के अलग-अलग कॉरिडोर पर तीन डबल डेकर तैयार किए जा रहे हैं। मेट्रो सेवाएं शुरू होने से रोज इन रास्तों से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। अपने काम के सिलसिले में आवागमन करने वाले गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


मेट्रो फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच पहले डबल डेकर का निर्माण किया जा रहा है। 12.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच करीब 1.4 किलोमीटर में डबल डेकर तैयार किया जा रहा है। इससे निचले हिस्से में फ्लाईओवर से वाहन गुजरेंगे तो ऊपर से मेट्रो गुजरेगी। 2024 में मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए इस हिस्से में निर्माण की रफ्तार तेज कर दी गई है। नींव का काम पूरा होने के बाद क्रॉस आर्म्स, पियर कैप, यू गर्डर के निर्माण का कार्य चल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि डबल डेकर के निर्माण से वाहनों की संख्या कम होगी और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी नहीं होगी। जाम और प्रदूषण की समस्या से भी राहत मिलेगी।

तीन कॉरिडोर पर चल रहा निर्माण
मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के अलावा एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर संगम विहार में भी डबल डेकर बनाया जा रहा है। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर आजादपुर-डेरावाला नगर के बीच तीसरे डबल डेकर का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद तीनों कॉरिडोर पर यात्रियों को निजी और सार्वजनिक वाहनों के साथ-साथ एक ही मार्ग पर मेट्रो की भी सुविधा मिलने लगेगी। देश में इससे पहले जयपुर और नागपुर में डबल डेकर मेट्रो कम रोड वायडक्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परिवहन विकल्पों के बढ़ने से सफर होगा आसान
वाहनों के भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले तीन जगहों पर डबल डेकर का निर्माण किया जा रहा है। इससे लोगों को सुबह- शाम के व्यस्त समय में कहीं आने जाने में ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना होगा। एक ही सड़क पर दो लेन में अलग अलग परिवहन विकल्पों के होने से दो हिस्से में यात्री बंट जाएंगे। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और प्रदूषण भी कम होगा। इस सुविधा के शुरू होने से दिल्लीवासियों को तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो की सुविधा के साथ साथ डबल डेकर का कई गुना अधिक फायदा होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक परिवहन विकल्प होंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें