फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Lockdown: पहले दिन राजीव चौक, नई दिल्ली, चांदनी चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक

Tue, 20 Apr 2021 10:11 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 डीएमआरसी ने लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 10 मेट्रो स्टेशन की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में लॉकडाउन: दिल्ली मेट्रो ने एंट्री पर लगाई रोक - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lockdown in Delhi Day 1 Latest News in Hindi: कोरोना के कहर ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन ला दिया है। सोमवार 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। डीएमआरसी ने लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 10 मेट्रो स्टेशन की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि श्याम पार्क, राज बाग, मोहन नगर, राजीव चौक, एमजी रोड, नई दिल्ली, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। हालांकि, इन मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार खुला रहेगा। डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि हालात सामान्य होने पर एंट्री खोल दी जाएगी। 
 

इसके साथ ही मेट्रो ने अपने परिचालन में भी बदलाव किया है। लॉकडाउन के दौरान पीक आवर में आधे घंटे के अंतराल से चलेगी। वहीं अन्य समय में एक घंटे के अंतराल से चलेगी। मेट्रो सुबह 6 बजे से रात के अपने पुराने समय के अनुसार 11 बजे तक चलेगी। सिर्फ फ्रीक्वेंसी में बदलाव किया गया है।  
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगी। वे लोग जिन्हें लॉकडाउन के दौरान शर्तों के साथ आवागमन की छूट मिली है, वही लोग मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे वो भी अपना वैधानिक आईडी दिखाने के बाद।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के दौरान पीक आवर में सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक और शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट की रहेगी। बाकी पूरे दिन के लिए मेट्रो एक-एक घंटे के अंतराल पर मिलेगी। इस दौरान मेट्रो में सिर्फ 50 प्रतिशत सीट की क्षमता के अनुसार लोग बैठेंगे। कोई भी यात्री खड़े होकर सवारी नहीं करेगा।

जरूरत के हिसाब से चलेंगी बसें
डीटीसी का कहना है कि फिलहाल बसों की संख्या कम करने जैसा कोई आदेश नहीं है। फिर भी, यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। जिस रूट पर ज्यादा यात्री होंगे, उसके लिए सेवाएं सामान्य रहेंगी। जबकि उन रूट्स पर बसों की संख्या घटा दी जाएगी, जहां आम तौर पर यात्री नहीं होंगे। वहीं, 50 फीसदी की क्षमता के साथ यात्री बसों में सवार हो सकेंगे। डीटीसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के सफर में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें