दिल्ली में बुधवार को लोकायुक्त नियुक्त कर दिया गया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा दिल्ली के नए लोकायुक्त नियुक्त किए गए हैं। जस्टिस मिश्रा झारखंड हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल ने उन्हें पांच साल के लिए नियुक्त किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में लोकायुक्त लाने का वादा किया था।
जस्टिस मिश्रा झारखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इनका जन्म 27 मार्च 1959 को हुआ था। इनकी शुरुआती शिक्षा पटना में हुई।