फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कंझावला दरिंदगी मामला, चार दिन और बढ़ी आरोपियों की रिमांड, जांच में लग रहा समय

Thu, 05 Jan 2023 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

अदालत ने पुलिस से सवाल किया कि 5 दिन की रिमांड क्यों मांग रहे है, 3 दिन की रिमांड में क्या किया। जांच अधिकारी ने कहा मामला काफी गंभीर है और जांच में समय लग रहा है।
विज्ञापन
कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए कंझावला दरिंदगी मामले में अदालत ने पांचों आरोपियों की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ा दी। अदालत ने माना कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व जांच के लिए रिमांड अवधि बढ़ाना जरूरी है। पांचों आरोपियों को रोहणी कोर्ट लाया गया लेकिन सुरक्षा कारणों से कोर्ट के लॉकअप से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई।

विज्ञापन

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल के समक्ष जांच अधिकारी ने तर्क रखा कि जांच को आगे बढ़ाना है, मामले में दो आरोपियों को और गिरफ्तार करना है। दिल्ली पुलिस ने कहा 31 दिसंबर की रात को हादसा हुआ। 13 किलोमीटर तक लड़की को गाड़ी से घसीटा गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकाला है, पेट्रोल पंप और दूसरी जगह की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली। अदालत ने पुलिस से सवाल किया कि 5 दिन की रिमांड क्यों मांग रहे है, 3 दिन की रिमांड में क्या किया। जांच अधिकारी ने कहा मामला काफी गंभीर है और जांच में समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें