फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एरोसिटी के होटल में हाईप्रोफाइल वेश्यावृति रैकेट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई थाना पुलिस ने एरोसिटी इलाके में स्थित एक होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल वेश्यावृति के रैकेट का खुलासा करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिला और दो दलाल शामिल हैं। गैंग व्हाट्स ग्रुप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। आरोपियों के कब्जे से बीस हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सरगना की पहचान छत्तरपुर एंक्लेव निवासी मोहम्मद जावेद अली और दलालों की पहचान कालिंदीपुरम, प्रयागराज, यूपी निवासी जॉनी भंडारी और लंगड़े की चौकी, आगरा (यूपी) निवासी रजत गुप्ता के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं।
गोयल ने बताया कि 29 अक्तूबर को आईजीआई थाना पुलिस को एरोसिटी स्थित एक होटल में हाई प्रोफाइल वेश्यावृति का रैकेट चलने की जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए होटलों में लड़कियां मुहैया करवाई जाती है। पुलिस कर्मियों ने उक्त व्हाट्सएप नंबर पर नकली ग्राहक बनकर दलालों से संपर्क कर सौदा तय किया। बीस हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी होटल पहुंचे। तय समय पर दो युवतियां होटल के कमरे में पहुंची। युवतियों ने बीस हजार रुपये ले लिए। इसी दौरान होटल के बाहर मौजूद पुलिस टीम कमरे में पहुंचकर दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। युवतियों ने बताया कि वह दलाल जॉनी भंडारी और रजत गुप्ता के नियमित संपर्क में रहती हैं। ग्राहक से सौदा तय होने के बाद वह तय जगह पर पहुंचती हैं। पुलिस ने युवतियों के जरिए दोनों दलालों को होटल में बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। दलालों ने बताया कि इस रैकेट का सरगना छत्तरपुर एंक्लेव दिल्ली निवासी जावेद अली है। पुलिस ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जावेद ने बताया कि वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देश के कई दलालों के संपर्क में रहता है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के जरिए रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें