फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- टीवी और सोशल मीडिया के कंटेंट पर टिप्पणी अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा

Sat, 30 Jul 2022 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने कहा, यह जनहित में है कि हर प्रसारक को आलोचना और समीक्षा का अधिकार मिले। यहां तक कि उन कार्यक्रमों के बारे में भी जो दूसरों ने बनाए हैं। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने एक मीडिया हाउस की याचिका खारिज करते हुए अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया या टीवी चैनलों के कंटेंट (सामग्री) पर टिप्पणी करने का अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी का हिस्सा है। कोर्ट ने कहा, यह जनहित में है कि हर प्रसारक को आलोचना और समीक्षा का अधिकार मिले। यहां तक कि उन कार्यक्रमों के बारे में भी जो दूसरों ने बनाए हैं। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने एक मीडिया हाउस की याचिका खारिज करते हुए अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन


जस्टिस आशा मोहन ने शुक्रवार को कहा, सूचनाओं के बेहतर प्रसार से अच्छा जानकार समाज बनेगा। टिप्पणी करने के हक पर संविधान के तहत तार्किक प्रतिबंध ही लगाए जाने चाहिए। वह भी तब, जब उससे राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मानहानि का खतरा हो। 

अदालत एक मीडिया हाउस की ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूज लॉन्ड्री के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रही थी। आरोप था कि समाचार पोर्टल अपनी सामग्री के माध्यम से मीडिया हाउस के समाचार प्रसारण और एंकर का मजाक बना रहा था और बदनाम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें