फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट: जामा मस्जिद के आसपास होगा सर्वे, दो महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश; MCD को कोर्ट का आदेश

Thu, 08 Jan 2026 02:31 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद के आसपास अतिक्रमण को लेकर एमसीडी को सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। अदालत ने दो महीने में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली जामा मस्जिद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण का सर्वे किया जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस संबंध में नगर निगम (MCD) को आदेश जारी किए हैं। अदालत ने दो महीने के भीतर सर्वे रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन




दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम को सर्वे करने का निर्देश दिया है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में कितना अतिक्रमण हुआ है और किन-किन संपत्तियों पर अवैध निर्माण किया गया है। एमसीडी को इस सर्वे को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना होगा।

गौरतलब है कि राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने इस मस्जिद से सटे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। इस कारण वहां तनावपूर्ण हालात बने हुए और वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें