फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

Tue, 11 Aug 2026 05:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश केंद्र सरकार को दिया गया है। 
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट ने यह आदेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।

विज्ञापन


पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने संसद में नीट घोटाले और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के बाद उन्हें मिली जान से मारने की धमकियों का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बढ़ाए जाने का प्रतिनिधित्व सौंपा था।

केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील आशीष दीक्षित ने अदालत को बताया कि यादव के प्रतिनिधित्व पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के अंदर इस पर फैसला ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने इस बीच केंद्र को अतिरिक्त पीएसओ उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए मामले पर आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें