फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय की टिप्पणी: अतिक्रमण होते रहे तो कालका जी मंदिर के पुनर्विकास की प्रक्रिया खतरे में पड़ जाएगी, अवैध निर्माण रोकने को बनाए चहारदीवारी 

Sun, 01 May 2022 05:12 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कालकाजी मंदिर के रखरखाव और पुनर्विकास के पहलू से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने कालका जी मंदिर परिसर में अवैध निर्माण रोकने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर चहारदीवारी बनाने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि हर रोज अतिक्रमण होता रहा तो मंदिर के पुनर्विकास की पूरी प्रक्रिया खतरे में पड़ जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 13 मई तय की है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कालकाजी मंदिर के रखरखाव और पुनर्विकास के पहलू से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। कालकाजी मंदिर परिसर और मंदिर क्षेत्र से सटी भूमि में निरंतर अतिक्रमण के बारे में व्यक्त की गई चिंताओं को देखते हुए अदालत ने पूरी भूमि की सुरक्षा के लिए एक बैरिकेड या चहारदीवारी के निर्माण के निर्देश दिए। 

अदालत ने कहा इस काम के लिए संबंधित तहसीलदार या राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और डीडीए अधिकारी भी सहयोग प्रदान करेंगे। अदालत ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को कालकाजी मंदिर कोष से वास्तुकार को 10 लाख रुपये जारी करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने एसएचओ कालकाजी के माध्यम से अदालत को यह भी आश्वासन दिया कि धातु की चादरों या किसी अन्य प्रकार के बैरिकेडिंग के माध्यम से बनाई गई चहारदीवारी की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कालकाजी मंदिर में कोई अनधिकृत कब्जा या अतिक्रमण न हो। इस बीच कोर्ट ने एसडीएमसी और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वे रेहड़ी-पटरी वालों को मंदिर की परिधि में फेरी लगाने के लिए कोई अनुमति न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें