दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कहा कि कई जगहों पर हेपेटाइटिस के रोगियों के साथ भेदभाव किया जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं, रोगियों के अधिकारों का उल्लंघन भी है।
गर्भवती महिलाओं के लिए हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी का टेस्ट अनिवार्य होगा। इससे पैदा होने वाले बच्चे में हेपेटाइटिस बी-सी के होने की संभावनाओं का पता लगाया जा सकेगा। मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों को भी हेपेटाइटिस बी और सी की जांच करने, पीड़ित रोगियों को उचित परामर्श और इलाज करने में दक्ष बनाने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। हेपेटाइटिस सी का 12 सप्ताह के अंदर दवाइयों के माध्यम से इलाज किया जा सकता है और हेपेटाइटिस बी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कहा कि कई जगहों पर हेपेटाइटिस के रोगियों के साथ भेदभाव किया जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं, रोगियों के अधिकारों का उल्लंघन भी है। उन्होंने कहा कि इस भेदभाव को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार सख्त कानून लाएगी जिससे उनसे होने वाला भेदभाव खत्म कर उनका उचित तरीके से इलाज किया जा सके।