फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : श्मशान में बड़ों के बाद अब बच्चों के अंतिम संस्कार के लिए नहीं बची जगह

Sat, 15 May 2021 04:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शंटी ने कहा कि आम तौर पर बच्चों के शव का दाह संस्कार नहीं किया जाता है। हम या तो उन्हें दफना देते हैं या नदी में बहा देते हैं। लेकिन इस महामारी के बीच अगर नदी में नवजात शवों को बहा दिया गया तो संक्रमण फैलने का डर है।
विज्ञापन
श्मशान में जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमापुरी श्मशान में कोविड मृतकों के दाह संस्कार में मदद कर रहे 59 वर्षीय पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी ने गुरुवार को जब नौ महीने के कृशु के शव को उठाया तो उनके हाथ कांप गए। उन्होंने पिछले दो महीनों में दो हजार से अधिक कोरोना मृतकों के दाह संस्कार करने में मदद की है। लेकिन जब वह कृशु का शव उठाया, जो मुश्किल से आठ किलो वजन का था, उनके लिए सबसे भारी था।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों में सीमापुरी श्मशान में दफनाए जाने वाले कृशु दूसरे बच्चे थे। इससे पहले बुधवार को पांच महीने की कोरोना मृतका परी को इसी श्मशान में दफनाया गया था। 

शंटी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में हमें तीन शिशुओं और एक बिना जन्मे बच्चे के शव मिले। उन्होंने कहा कि आम तौर पर बच्चों के शव का दाह संस्कार नहीं किया जाता है। हम या तो उन्हें दफना देते हैं या नदी में बहा देते हैं। लेकिन इस महामारी के बीच अगर नदी में नवजात शवों को बहा दिया गया तो संक्रमण फैलने का डर है।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले और संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना की सक्रमण दर घटकर 13 फीसदी से नीचे पहुंच गई। इस दिन संक्रमण के  के 8,506 मामले आए और 289 लोगों को मौत हुई। 

 

विज्ञापन

34 दिन बाद दिल्ली में 10 हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14,140 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,80,981 हो गई है। इनमें से 12,88,280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इस महामारी से अबतक कुल 20,907 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.51 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.60 %  है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 71,794 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 17,511 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 678 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 45,099 हो गई है।  
  
पिछले 24 घंटे में कुल 68,575 टेस्ट हुए, जिसमें 12.40  फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जांच के आंकड़े में बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब 7 हजार की कमी रही। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 54,042 और रैपिड एटीजन से 14,533 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 81 लाख 69 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।  रेड जोन की संख्या  56,470 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें