फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: दिल्ली सरकार ने जुलाई में 45 लाख वैक्सीन देने के लिए केंद्र को लिखा पत्र, पांच दिनों में लगे सात लाख से अधिक को टीके

Sun, 27 Jun 2021 07:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों का कहना है कि संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन की गति काफी अच्छी है। इसे लगातार बनाए रखने की जरूरत है। दिल्ली में 16 जनवरी को पहली वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। पांच दिन में ही सात लाख से ज्यादा को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें अधिकतर 18 से 44 आयुवर्ग के लोग हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने जुलाई में 45 लाख कोविड वैक्सीन देने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि इससे डेढ़ लाख लोगों को रोजाना कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन की गति काफी अच्छी है। इसे लगातार बनाए रखने की जरूरत है। दिल्ली में 16 जनवरी को पहली वैक्सीन लगाई गई थी। अभी तक 36 फीसदी आबादी को पहली खुराक लग चुकी है। पिछले पांच दिन में सात लाख 14 हजार को वैक्सीन लगी है। अब तक कुल 71 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 54,62,512 को पहली और 16,66,490 को दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें सबसे अधिक संख्या 45 से अधिक उम्र वालों की है।

इस आयु वर्ग में 28 लाख को पहली और तीन लाख को दूसरी खुराक लग चुकी है। इसके बाद युवाओं का नंबर है। इनमें 20 लाख को पहली और एक लाख 70 हजार को दूसरी डोज लग गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों में दो लाख 53 हजार को पहली और एक लाख 88 हजार को दूसरी खुराक लगी है। अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों में  चार लाख 37 हजार को पहली और 2,72 हजार को दूसरी डोज लग गई है। 
विज्ञापन


इसी रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत
वरिष्ठ डॉक्टर अजय कुमार का कहना है कि टीकाकरण कि इस रफ्तार को लगातार बनाए रखने की जरूरत है। अगर वैक्सीनेशन इसी रफ्तार से चलता रहा तो अगले एक से डेढ़ महीने में ही दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी को पहली खुराक लग चुकी होगी। इससे तीसरी संभावित लहर के खतरे को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पांच दिन कि स्थिति
तारीख- वैक्सीन लगी
26 जून-2,05,170
25-1,66,209
24-1,56,636
23-1,09,655
22-76,291

इतने फीसदी लोगों को लग चुकी है कम से कम एक खुराक
(फीसदी में)
18 से 44- 18
45 से अधिक- 47
स्वास्थ्य कर्मचारियों- 83
अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी- 73

कुल टीकाकरण केंद्र- 1374
प्रतिदिन कि क्षमता- 2,26,552
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें