फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bazaar: दिल्ली के कारोबारियों की मुट्ठी में होगी दुनिया, सरकार दिसंबर में लांच करेगी पोर्टल

Wed, 22 Jun 2022 03:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली का हर व्यापारी और दुकानदार इस पोर्टल पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेगा। इससे दुनियां भर में दिल्ली के बाजारों को नई पहचान मिलेगी और उत्पादों की बिक्री से कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बाजारों को वैश्विक पहचान देने की दिशा में पहल की है। अब लोग देश के किसी भी शहर से दिल्ली के बाजारों की सैर करते हुए खरीदारी भी कर सकेंगे। 10 हजार विक्रेताओं के साथ दिसंबर से दिल्ली बाजार ई-पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। सरकार ने इस पहल के बाद के छह महीनों में एक लाख से अधिक विक्रेताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष एक प्रस्तुति पेश की। इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा पोर्टल होगा, जहां दिल्ली के सभी बाजार एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे।

दिल्ली का हर व्यापारी और दुकानदार इस पोर्टल पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेगा। इससे दुनियां भर में दिल्ली के बाजारों को नई पहचान मिलेगी और उत्पादों की बिक्री से कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार पहले एक लाख विक्रेताओं को पोर्टल से जोड़ने में मदद करेगी। मार्केट एसोसिएशन इन्हें सत्यापित करेंगी। दिल्ली बाजार पोर्टल की देखभाल और संचालन के लिए एक एजेंसी की नियुक्त की जाएगी। इस मामले में दिल्ली सरकार और ई-कामर्स कंपनियों में बातचीत चल रही है। दिल्ली बाजार पोर्टल पर उत्पादों की बिक्री दूसरी ई कॉमर्स कंपनियों की अपेक्षा सस्ती होगी। 

वेबसाइट पर देखकर पसंदीदा उत्पादों की हो सकेगी खरीदारी 
ई पोर्टल दिल्ली बाजार के सिलसिले में डीडीसी उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने बताया कि चांदनी चौक को अगर कोई व्यक्ति दूसरे शहर में बैठकर देखना चाहता है तो इस पोर्टल की वेबसाइट के जरिये अपने पसंदीदा उत्पादों की खरीदारी से पहले इनकी जानकारी हासिल कर सकता है। पसंदीदा उत्पाद खरीदने के लिए ई-पेमेंट की सुविधा होगी।  किसी भी उत्पाद का चयन अपनी पसंद और जेब के मुताबिक की खरीदारी की जा सकेगी। दिल्ली सरकार की ई-पेमेंट की सुविधा मुहैया करने वाली एजेंसियों से बातचीत कर रही है। 

पांच मार्केट में होगी वर्चुअल नेविगेशन सुविधा
कोई व्यक्ति अगर वर्चुअल नेविगेशन के जरिये ऑनलाइन पूरी मार्केट की सैर कर सकता है। इसके बाद अगर आपको चांदनी चौक घूमना चाहते हैं तो नेविगेशन विकल्प पर क्लिक करते ही चांदनी चौक की गलियां सामने होंगी। किसी भी दुकान के पसंदीदा उत्पाद को देखने के बाद इसकी खरीदारी की जा सकेगी। इसकी शुरुआत पांच बाजारों से की जाएगी। 

बाजारों को मुहैया कराई जाएगी हर संभव सुविधा: केजरीवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2022 तक 10 हजार विक्रेताओं के साथ दिल्ली बाजार ई-पोर्टल शुरू किया जाएगा। दिल्ली सरकार पहले एक लाख विक्रेताओं को पोर्टल से जोड़ने में मदद करेगी। देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब मल्टी प्लेटफार्म पर दिल्ली के सभी बाजार उपलब्ध होंगे।

ई-कॉमर्स कंपनियों के पोर्टल पर भी हो सकेगी खरीदारी 
दिल्ली बाजार ई-पोर्टल की खासियत होगी कि आप ई-कॉमर्स कंपनियों के पोर्टल पर जाकर भी दिल्ली बाजार के विक्रेताओं से पसंदीदा उत्पाद खरीद सकेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार, दिल्ली बाजार पोर्टल का ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल प्लेटफार्म (ओएनडीसी) को सक्षम बनाएगी। ओएनडीसी केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई एक पहल है, जो यूपीआई की तरह काम करेगा। 

सभी विक्रेताओं का होगा अपना स्टोर
दिल्ली बाजार पोर्टल पर दिल्ली के प्रत्येक विक्रेता का अपना स्टोर होगा। इस पर उत्पादों का कैट लॉग भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह शून्य खर्च में 24 घंटे चलने वाला एक अतिरिक्त वर्चुअल स्टोर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें