फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: दिल्ली सरकार ने दो निजी अस्पतालों पर दर्ज कराया केस, चार एयरलाइंस पर भी शिकंजा

Mon, 19 Apr 2021 06:12 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोरोना ऐप पर बेडों के बारे में गलत डेटा दिखाने के लिए दिल्ली सरकार ने दो निजी अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उसके खिलाफ डीडीएमए अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों से दिन-प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। इस बीच कोरोना एपप पर बेडों के बारे में गलत डेटा दिखाने के लिए दिल्ली सरकार ने दो निजी अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उसके खिलाफ डीडीएमए अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 
एयरलाइंस पर शिकंजा
दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने महाराष्ट्र से यात्रियों को वैध आरटीपीसीआर जांच के बिना ही यात्रा करने वाली विमान कंपनियों पर शिकंजा कसा है। विमान यात्रा करा रहीं चार कंपनी जिसमें स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा और एयर एशिया के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। इस संबंध में संबंधित डीएम ने विमान यात्रा करा रहीं इन चारों एयरलाइन्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के थाना प्रभारी को लिखा। इसके बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज करा लिया गया।  

उल्लेखनीय है कि कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि यात्रा शुरू करने वाले सभी इन लोगों की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


24 घंटे में लगभग 25,500 मामले
दिल्ली में कोरोना हर रोज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार बढ़कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है।

अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की है। बताया कि अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। प्रेस वर्ता में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत बढ़ गया है।






दिल्ली में आईसीयू बेड की कमी
पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के लिए जो बेड रिजर्व है वह काफी तेजी से खत्म हो रहे हैं। आईसीयू बेड की दिल्ली में कमी हो गई है। 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की भी दिल्ली में काफी कमी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि उनके पास ऑक्सीजन की कमी है। शनिवार की रात दिल्ली में बड़ी त्रासदी होते-होते बची। केंद्र सरकार से जो मदद मिली है उसका शुक्रिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें