फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली सरकार ने तेज की छठ महापर्व की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री ने सभी छठ घाटों पर इंतजाम दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व को लेकर तैयारी तेज कर दी है। राजस्व मंत्री आतिशी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि अंतिम समय की अफरातफरी से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी जरूरी तैयारी शुरू कर दी जाए। दरअसल दिल्ली सरकार की मंशा है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। दिल्ली सरकार ने इस साल भी एक हजार से अधिक स्थानों पर छठ पूजा की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्योहार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में चिन्हित घाटों पर सभी जरूरी व्यवस्था करें और स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठकें करना शुरू कर पूजा के सफल आयोजन के लिए उनके सुझाव लें और उसके अनुसार तैयारी करें। उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुछ विशेष स्थानों पर छठ घाटों का आकार भी बढ़ाया जाए। दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में एक हजार से अधिक छठ घाट तैयार कराने का निर्णय लिया है। इन घाटों पर साफ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पॉवर बैकअप सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्था मुहैया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें