सीमा हैदर प्रेमी सचिन मीणा से मिलने तीन देशों की सरहद लांघ कर भारत पहुंची। सीमा सुरक्षा एजेंसी की कड़ी निगरानी में है। यूपी एटीएस और आईबी की टीम सीमा हैदर से लगातार पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने का शक बना हुआ है। आईबी सीमा हैदर के करांची कनेक्शन का पता लगाने में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि सीमा हैदर कुछ सवालों का गोलमोल जवाब दे रही है। इसके कारण सीमा हैदर पर जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है।
पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी महिला सीमा ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग इलाकों में रहने की जानकारी एजेंसियों को दी थी। लेकिन एजेंसियों को अहम जानकारी मिली कि सीमा हैदर पिछले काफी समय से सिंध प्रांत की राजधानी करांची में रह रही थी, जो पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर भी है और आबादी भी सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही पाकिस्तान का सबसे ज्यादा हवाई ट्रैवल यहीं से होता है और वहीं से सीमा ने भी भारत आने का प्लान बनाया था।
सीमा हैदर ने करांची से ही फ्लाइट लेकर सऊदी अरब होते हुए नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा हैदर कराची में किस जगह और किसके साथ रहती थी। सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के दावे के मुताबिक वह साल 2019 तक करांची में टाइल्स लगाने का काम करता था और बाद में वह काम करने सऊदी अरब चला गया।
जांच एजेंसी सीमा हैदर से उसके सिंध में रुकने और किन लोगों के संपर्क में थी इसका पता लगाना चाहती है। सीमा हैदर इन सवालों का गोलमोल जवाब दे रही है। सीमा अपना बयान बार-बार बदल रही है। जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं सीमा हैदर आईएसआई द्वारा प्लांट की गई जासूस तो नहीं है। सीमा पर शक गहराने का एक कारण यह भी है कि वह गुलाम हैदर के बिना कराची में तकरीबन चार साल तक कैसे और कहां रही थी। बता दें कि सीमा हैदर का मायका और ससुराल दोनों सिंध प्रांत में ही है फिर भी सीमा हैदर कराची में अकेले क्यों रहती थी? इसका जवाब सीमा हैदर नहीं दे पा रही है। सीमा के गोलमोल जवाबों से जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है।