फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: एलजी ने दी मंजूरी, जारी रहेगी वर्तमान शराब नीति; छह महीने के लिए बढ़ाया आगे

Fri, 29 Sep 2023 08:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2020-21 को 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में चल रही वर्तमान आबकारी नीति को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2020-21 को 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है। क्योंकि वर्तमान शराब नीति 30 सितंबर 2023 तक समाप्त हो रही है। 

विज्ञापन


पिछले साल एक सितंबर को लागू मौजूदा आबकारी नीति को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। नई नीति के तहत केवल सरकारी दुकानों पर ही शराब बिकेगी। पुरानी नीति 30 सितंबर को समाप्त होने वाली थी। 



उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की पहली नई नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद सरकार ने अपनी नई नीति को रद्द कर दिया और पुरानी नीति पर लौट आए। यह नीति 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाली थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे छह महीने के लिए 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें