फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: पीएम केयर्स से जारी हुए 8 ऑक्सीजन प्लांट, केजरीवाल ने नहीं लगाए, भाजपा बोली- दर्ज हो केस

Sun, 25 Apr 2021 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि यह बेहद दुखद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने गत वर्ष से चली आ रही चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। केजरीवाल सरकार ने इस एक वर्ष में दिल्ली में खुद तो आक्सीजन प्लांट लगाने पर ध्यान दिया ही नहीं पर केन्द्र सरकार के द्वारा दिल्ली में 8 आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए फंड का भी उपयोग तक नहीं किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर आठ आक्सीजन प्लांट नहीं लगाने का आरोप मढ़ा है। भाजपा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को 8 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फंड दिया था। लेकिन इस फंड को सरकार ने उपयोग ही नहीं किया। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि यह बेहद दुखद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने गत वर्ष से चली आ रही चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। संवाददाता सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि केजरीवाल सरकार ने इस एक वर्ष में दिल्ली में खुद तो आक्सीजन प्लांट
लगाने पर ध्यान दिया ही नहीं पर केन्द्र सरकार के द्वारा दिल्ली में 8 आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दिए फंड का भी उपयोग तक नहीं किया है। 

यह एक तरह से आपराधिक लापरवाही का मामला है। केंद्र सरकार की बात दिल्ली सरकार ने मान ली होती तो सैकड़ों जाने बच जातीं। वह जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। अदालत ने भी साफ कहा है अक्सीजन वितरण और इसे लाने के लिए टैंकर की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। 
विज्ञापन


विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के लिए केजरीवाल सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। केंद्र ने ऑक्सीजन के आठ प्लांट मंजूर किए थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक टैंकर तक मुहैया नहीं करा रहे है। 
विज्ञापन

बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण जो भी मौतें हो रही हैं, उनके लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार हैं और उसे ब्लेम गेम करने की बजाय अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए।

ऑक्सीजन प्लांट 14.4 मीट्रिक टन की क्षमता वाले बनने थे। अगर ये प्लांट चालू हो गए होते तो दिल्ली की समस्या काफी हद तक हल हो जाती। दिल्ली सरकार कोरोना से लड़ाई में हर मोर्चे पर फेल हो गई है और कोर्ट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें