फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छूट का खेल बंद: अब नहीं मिलेगी सस्ती शराब, डिस्काउंट और फ्री ऑफर खत्म, सरकार ने जारी किए आदेश

Mon, 28 Feb 2022 09:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों पर छूट का खेल बंद हो गया है।दिल्ली आबकारी विभाग ने एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त व 40 प्रतिशत रियायत देने पर पाबंदी लगा दी है। आबकारी विभाग ने निर्देश जारी कर कहा सरकार की मंशा इस तरह की छूट विक्रेताओं को देने की नहीं है
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी नीति के तहत मिलने वाले शराब की दुकानों पर छूट व रियायतें नहीं मिलेंगी। दिल्ली आबकारी विभाग ने एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त व 40 प्रतिशत रियायत देने पर पाबंदी लगाने का निर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन


साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह के प्रचार पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा है। इस तरह की गतिविधियां पाई गई तो अपराधियों पर लगाई जाने वाली कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर दुकानों पर भीड़ से बचने और बिक्री में निष्पक्षता लाने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया था। शराब की एमआरपी पर छूट या रियायत को समाप्त किया जा रहा है। विभाग के ध्यान में लाया गया है कि खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से छूट की पेशकश की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी देखा गया कि शराब की दुकानों के बाहर भारी भीड़ जमा होने से कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो रही थी। इसके चलते स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही थी। यह भी ध्यान में रखना होगा कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह से अभी खत्म नहीं हुआ है। खतरा अभी भी बना हुआ है। 

आबकारी विभाग के अनुसार इस तरह की छूट कुछ लाइसेंसधारियों को ही दी गई थी। नई आबकारी नीति में इस तरह के छूट की अनुमति का उद्देश्य नहीं था। लाइसेंसधारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार की गतिविधियों में लिप्त थे। यहां तक कि दुकानों के बाहर बैनर व होर्डिंग लगाकर शराब की बिक्री करने लगे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें