फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों और विधायकों को राशन कूपन देगी दिल्ली सरकार, हर कूपन पर मिलेगा पांच किलो राशन

Tue, 21 Apr 2020 10:26 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार सभी विधायकों व सांसदों को राशन कूपन देने जा रही है। हर कूपन पर पांच-पांच किलो ग्राम राशन मिलेगा। जनप्रतिनिधि इस कूपन को ऐसे लोगों को दे सकेंगे, जिनके पास न तो दिल्ली का राशन कार्ड है और न ही कोई दूसरा प्रमाण पत्र। 

विज्ञापन




दिल्ली सरकार ने कूपन देने का फैसला मंगलवार को लिया है। इसके अलावा सरकार ने अगले माह के राशन के साथ एक किट देने का भी फैसला किया। इसमें तेल, साबुन, नमक जैसी दैनिक जरूरतों के सामान होंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने गरीबों की फूड सिक्योरिटी पर काम किया है। अब तक 71 लाख कार्ड धारकों को राशन दिया गया है। वहीं, दस लाख ऐसे लोगों को राशन देना था, जिनके पास कार्ड नहीं है। लेकिन मंगलवार को सरकार ने करीब 30 लाख ऐसे लोगों को राशन देने का फैसला लिया है जिनके पास आधार कार्ड या दूसरा कोई प्रमाण पत्र नहीं है । 
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में ऐसे भी लोग हैं, जिनके पास यहां का कोई प्रमाण पत्र नहीं है और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंस गए है। इनके लिए सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली के सभी सांसदों और विधायकों को 2-2 हजार कूपन दिया जाएगा। एक कूपन पर पांच किलोग्राम का राशन मिलेगा। यह कूपन वह ऐसे लोगों को दे सकते हैँ, जिनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं है। 

विज्ञापन

राशन के साथ साबुन, तेल-मसाला भी देगी सरकार

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि लंबे समय से लॉकडाउन  की वजह से कई लोगों के पास पैसे भी नहीं है। ऐसे ने सरकार ने फैसला किया है कि अगले महीने से मिलने वाले राशन के साथ एक किट दी जाएगी। इसमें खाने का तेज, छोले, चीनी, नमक, हल्दी, मसाला, साबुन जैसे रोजमर्रा की जरूरत के सामन होंगे। यह सभी लोगों को दिया जाएगा।

साठ नई एंबुलेंस हायर करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने समीक्षा की है कि अगर मरीज बढ़ गए तो कितनी नई एंबुलेंस की जरूरत पड़ेगी। विशेषज्ञों की सलाह पर सरकार ने साठ नई एंबुलेंस हायर करने का फैसला किया है। जल्द ही यह सरकारी बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

आज से पत्रकारों की भी होगी जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकार इस समय फ्रंट लाइन पर काम करते हुए सभी को सही सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। दूसरे राज्यों में टेस्ट करवाने पर पता चला कि कई पत्रकारों को कोरोना संक्रमण है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि बुधवार से सभी पत्रकारों का फ्री में टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें