फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : ईपीएफओ में रीजनल कमिश्नर के हाथ से सोने की अंगूठी चुराई, साधु के वेश में थे बदमाश

Sun, 10 Mar 2024 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बदमाश लाल बत्ती पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका साउथ में साधु बनकर बदमाशों ने ईपीएफओ में रीजनल कमिश्नर के हाथ से सोने की अंगूठी चुरा ली। बदमाश लाल बत्ती पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


द्वारका निवासी अपूर्व गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की सुबह वह कार से कार्यालय जा रहे थे। सेक्टर-2 के पास लालबत्ती पर उन्होंने कार रोक दी। इसी दौरान साधु के वेश में व्यक्ति उनकी कार के पास आया। वह पैसे की मांग करने लगा।

उन्होंने शीशे नीचे कर दस रुपये दिए। इसी दौरान साधु के वेश में दूसरा व्यक्ति आ गया। वह भी पैसे मांगने लगा और फिर अपने पास रखे एक सांप को खिड़की पर रख दिया। उन्होंने हाथ का इशारा कर उसे सांप को दूर रखने के लिए कहा और उन्हें जाने का इशारा किया। दोनों सड़क की दूसरी तरफ चले गए। इसी बीच बत्ती हरी होने पर वह कार को चलाने लगे। उन्होंने देखा कि उनकी अंगुली से अंगूठी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें