फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 03 Dec 2021 09:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीर्थ यात्रियों को भेजने के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियों को लेकर जाने वाली पहली ट्रेन रवाना की। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार सभी धर्मों के 60 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा करा रही है। इस लिस्ट में अयोध्या को इसी वर्ष शामिल किया गया था। इसके अलावा यात्रियों को करतारपुर साहिब और अन्य स्थलों पर भी ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन


तीर्थ यात्रियों को भेजने के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने यात्रियों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी यात्रा में उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे समाज के दिशा निर्देशक होते हैं। पूरे समाज को उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और उनका उचित खयाल रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी दिल्ली को सवरने सुधारने में लगाई है और अब हमारा फर्ज है कि हम इनको सम्मान देकर इनकी भावनाओं को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपना अपने बुजुर्गों के प्रति अपना यही फर्ज निभा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें