दिल्ली का पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन बुधवार से शुरू हो जाएगा। द्वारका के आकाश हेल्थकेयर सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल की ओर से वैग्स मॉल में यह अभियान शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्धाटन करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया ने आकाश अस्पताल ने कोविशील्ड टीके की 40 हजार खुराक खरीदी है। इनसे 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यह दिल्ली सरकार और दक्षिण पश्चिमी जिला प्रशासन की पहल है। कुछ दिन तक 30 से 40 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद इस संख्या को बढ़ाया जाएगा।